31 January Rashifal: महीने के आखिरी दिन किन राशियों के सितारे रहेंगे मजबूत, किसको होगी परेशानी, पढ़ें राशिफल

31 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

31 जनवरी 2021 राशिफल | 31 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज कामकाज में सक्रिय रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। आपकी छोटी सी गलती की वजह से दुर्घटना हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कामकाज से लाभ मिलने की संभावना है। आपके द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। किसी नई योजना में आप किस्मत आजमाने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के किस्मत के सितारे आज मजबूत रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार में आपको बढ़िया नतीजे मिल सकते हैं। भागीदारों की सहायता से आपका मुनाफा बढ़ेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। यदि आप निवेश करने की योजना बना चुके हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। गाड़ी चलाते समय आपको सावधान रहना होगा। अगर संभव हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा ना करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। बेवजह का तनाव मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। किसी रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आप लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन कमाने के कई जरिए हाथ लग सकते हैं। आप अपने पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी नया समझौता या फिर किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने से बचना होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मदभेद दूर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज उन्नति के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में भूमिका मजबूत रहने वाली है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आने संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है। आप विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करेंगे। प्रगति के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो बहुत ही जल्द उसमें सफलता मिल सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज महत्वपूर्ण मुद्दों पर सोच समझ कर फैसला लेने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी वजह से आपको कष्ट झेलना पड़ सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें।