31 जुलाई 2022 राशिफल: आज इन 8 राशियों का शानदार रहेगा दिन, परिवार में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को समय पर पूर्ण करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने आ सकता है, उसके साथ पुरानी बातें ताजा होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। आपके बिजनेस में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर खरीदने के लिए दिन शुभ नजर आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कोई पुराना विवाद-विवाद खत्म हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय है। नए नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई अच्छी रहेगी। आपको अपनी अंदर आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नवविवाहित आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अधूरे काम पूरे करने में आप सक्षम रहेंगे। परिवार में कोई आपसे सलाह लेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, आप उनसे अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की कुछ लोग तारीफ करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। मानसिक तनाव कम होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। किसी सहकर्मी की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा लेकिन बड़े अधिकारियों के सहयोग से आपके सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। अधूरे कार्य की योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। कठिन कार्यों को पूरा करने की हिम्मत आएगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन जीवन में नई दिशा देगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने सभी कार्य को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। आज आपसे कोई मदद मांगने आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आपकी पहचान नए व्यक्तियों से होगी। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ज्वेलरी के कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शाम के समय आप अपने परिवारवालों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। कम मेहनत में अधिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप मानसिक मेहनत करने का मन बनाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा प्राप्त होगा। घर खरीदना चाहते हैं, तो यह सपना आपका बहुत बहुत जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। घर परिवार के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। आज आपको संतान सुख मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से चिंता खत्म होगी। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।