31 March Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी राशियों को कर रही हैं प्रभावित, ये 2 राशि वाले रहें सावधान

31 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

31 मार्च 2021 राशिफल | 31 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। ऑफिस में अचानक में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसका असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार मिलाजुला रहेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। धन से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। कुछ जरूरतमंद जातकों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजना बना सकते हैं, जो लाभप्रद साबित होंगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग है। आप अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको अपनी गलतियों से सीखने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन खत्म हो सकती है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। निवेश संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों में बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना है, जिससे घर-परिवार के सदस्य काफी चिंतित रहेंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नए जातको से मुलाकात होगी, जो करियर में शानदार भूमिका निभाएंगे। संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपनी बात कहने से ज्यादा सामने वाले की बात ध्यान पूर्वक सुनें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। आपको अपने जरूरी काम पहले पूरे करने होंगे। कोई भी काम कल पर ना टालें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की स्थिति आपको कोई बड़ी जिम्मेदारियां दे सकती हैं इसलिए आप नई जिम्मेदारियों के लिए पहले से तैयार रहें। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कई क्षेत्रों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। वाहन सुख प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सरकारी कामों में लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का दोगुना फल मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को धन संबंधित मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। कामकाज का भार कम रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है, जिसका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होने वाला है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप विषम परिस्थितियों में सही निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विदेशी कंपनियों में कार्य कर रहे जातकों को अच्छा फायदा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।