31 May Rashifal: महीने के आखिरी दिन इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, हाथ लगेगी लाभदायी योजनाएं

31 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

31 मई 2021 राशिफल | 31 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम हासिल होगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आने की संभावना है, जिससे आपकी चिंता दूर होगी। आप अपने सपनों को साकार करने की हर संभव कोशिश करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन में आज तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। शाम को आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को मुनाफा मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय शुभ नजर आ रहा है। कोई जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से अपने सभी कार्य पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आप अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। कामकाज पर पूरा ध्यान रहेगा। समाज और परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत होगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जल्दीबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन की कई परेशानियां खत्म होंगी। कामकाज में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बिजनेस अच्छा चलेगा। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। मन की शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। गुप्त शत्रु आप को हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए संभलकर रहें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सड़क पर बेकाबू गाड़ी ना चलाएं अन्यथा खतरा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की किस्मत मेहरबान रहेगी। मेहनत का पूरा-पूरा फल हासिल होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ मिल सकता है। पत्नी से पूर्ण सहयोग और सहयोग मिलेगा जिससे आपका मनोबल मजबूत बनेगा। आप चुनौतीपूर्ण स्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। दोपहर को कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत हो सकते हैं। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को मनचाहा काम मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। वाहन सुख मिल सकता है। रिश्तेदारों से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। अचानक बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है।