Site icon NamanBharat

31 मई 2023 राशिफल: महीने का आखिरी दिन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिल सकती हैं शुभ सूचनाएं

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आपको अपने कामकाज में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आज साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन दूर हो जाएगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को कुछ नए मित्र बनाने का मौका मिलेगा। लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी मजबूत नजर आ रहा है। यदि आप किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो वह इच्छा भी आज पूरी हो जाएगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। किसी मित्र के सहयोग से आपका अधूरा काम पूरा होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान केंद्रित करें, तभी वह पूरे हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आप कुछ लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। किसी काम में आप बहुत ज्यादा सोच विचार करने के बाद ही निवेश करें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे थे, तो आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता जी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। व्यवसाय में कुछ नई गतिविधियों को आप शामिल कर सकते हैं। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया था, तो उसे आपको पूरा करना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा ध्यान दें, तभी घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कार्य क्षेत्र में यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे, तो उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों की सुने, तो आपके लिए बेहतर रहेगा नहीं तो वह गलत साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आज पूरा होता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में आज किसी लड़ाई झगड़े के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर ले जा सकते हैं। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चले, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे परिवार में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। धन संबंधित मामलों में अच्छा फायदा होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने किसी से कोई वादा किया था, तो आप उसे समय रहते पूरा कर लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता नजर आ रहा है। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

Exit mobile version