31 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 2 राशि वालों के सितारे रहेंगे मजबूत, मिल सकता है धन लाभ, अटके काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। कुछ खास कामों में किस्मत का साथ मिलने से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जो व्यक्ति घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने घर परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आपको बिजनेस के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी जिंदगी की बहुत सी परेशानियों का हल निकल सकता है। आमदनी और खर्चे में तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ना होगा। आप अपने खानपान की आदतों में बदलाव कीजिए, सेहत से समझौता बिल्कुल भी ना करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित रोग हो सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। कार्यालय में आपको अपने मनमुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शासन व् सत्ता का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप अपने कुछ रुके हुए कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। जो व्यक्ति करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट टाइम कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह भी इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। आपको किसी भी व्यक्ति से धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल हो जाएगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा सकते हैं। आज ज्यादा जिम्मेदारी होने से आप थोड़ा परेशान नजर आ रहे हैं। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे भी समस्या दे सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मन की शांति बनी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से आज खूब नाम कमाएंगे और बड़ों का आदर सम्मान पूरा मिलेगा। अगर आप किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता की सेहत का थोड़ा ख्याल रखें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी पनप सकती है। आपको किसी भी काम के होने के बाद अहंकार नहीं रखना है, नहीं तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने निजी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। आपको सुख व समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की संभावना है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। धार्मिक यात्रा के योग बने हुए हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। धन के मामले में आज का दिन उत्तम रहेगा और आप खुला खर्च करेंगे। आप अपने पिताजी के लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं, तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आपके कुछ कार्य ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर एक बजट बनाना होगा। आज आप दिखावे में ना लगें व अपना काम पूरा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। यदि आप अपने करियर को लेकर चिंतित रहे हैं, तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता खत्म हो जाएगी। आपके कुछ मित्र आज आपके साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जरूरी कामों को बहुत सावधानी पूर्वक कीजिए अन्यथा वह बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में अगर किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन कुछ उत्तम नजर आ रहा है। आज आपको अपनी पद व प्रतिष्ठा का पूरा लाभ प्राप्त होगा और लोग भी आपकी बातों से बेहद खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप बड़े अधिकारियों की वाह-वाही प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। जो व्यक्ति कामकाज की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप बिजनेस में कोई जोखिम उठाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।