Site icon NamanBharat

04 April Rashifal: 3 राशियों को व्यापार में होगा लाभ, ये 2 राशियां सेहत का रखें ध्यान, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

04 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 अप्रैल 2021 राशिफल | 04 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को बातचीत के दौरान संयम बरतने की आवश्यकता है। खानपान में सुधार करें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है। व्यापार में मिलाजुला फायदा प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का स्थान इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलने वाला है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पति-पत्नी के बीच में चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। मन में उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आमदनी के अनुसार खर्चो का बजट बनाकर चलना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को नौकरी-व्यापार में लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मजेदार समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक योजना सफल होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात कहने का मौका मिल सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। पिता के साथ मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू कामों को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। संपत्ति से जुड़े हुए कामों में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपका शरीर थका थका रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों के सहयोग से उन्नति मिलने के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अचानक धन लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी यात्रा में अधिक धन खर्च हो सकता है। प्रभावशाली जातको से मुलाकात होने की संभावना है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। कार्यस्थल का माहौल बहुत ही बेहतर रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का शरीर थोड़ा थका-थका सा रहेगा। मानसिक रूप से आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। मन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी हर कदम पर आपका सहयोग देगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संपत्ति से संबंधित मामलों में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक योजना साकार हो सकती है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम संबंधों में सुधार आने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

Exit mobile version