4 अगस्त 2022 राशिफल: आज 3 राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, बिजनेस और नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, जिसकी वजह से लोग आपसे आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल रही है। बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। रोगजार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन परेशान होगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज शादीशुदा व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सभी कार्य को मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलते हुए नजर आ रहे हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें शुभ सूचना मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी से प्यार भरी बातें कर सकते हैं। इसके साथ ही कहीं घूमने की योजना बन सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आप अपने उत्साह से कार्य करके लोगों को अपना बनाने में भी कामयाब रहेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कामकाज में अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। यदि आप किसी की योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी कानूनी कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला अगर लटका हुआ था, तो उसमें राहत मिलेगी। आप मीठी वाणी और चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपको अच्छे व्यवहार से माहौल को अपने अनुकूल बनाना होगा, तभी आप परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। माता जी के साथ ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिससे उनके मन को सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का प्रमोशन मिलने की संभावना बनी हुई है। कामकाज में आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए मदद करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपका पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा, जिसके कारण परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि पारिवारिक बिजनेस में मंदी आ रही थी, तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपनी मेहनत के दम पर सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आपको किसी शादी विवाह या मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। किसी के कहने में आकर धन का निवेश मत कीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो समय ठीक नजर आ रहा है। घर में सभी का प्रेम व स्नेह आपको मिलेगा। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए घर में चल रही परेशानियां दूर करेंगे, जिससे आपकी टेंशन भी कम हो जाएगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूरे जोश व उत्साह से काम करते हुए नजर आएंगे, जिसमें कुछ रुके हुए कार्य भी आप पूरा कर लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको किसी मित्र या परिचित से मुलाकात करना प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन अगर कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियां चल रही थीं, तो उनसे छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे करेंगे। धन संबंधित मामलों में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों की मदद की जरूरत होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कुछ मामलों में आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।