4 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 2 राशियों को कार्यों में मिलेगी तरक्की, अधूरे सपने होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। यदि आपका कोई धन संबंधित मामला अटका हुआ है, तो वह हल होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में आप कामयाब रहेंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मामा पक्ष से आज आपको कोई लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। उन्हें लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए समय कुछ कमजोर नजर आ रहा है। आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। कामकाज की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखने की आवश्यकता है। किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा समस्या हो सकती है। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति लीडरशिप के जरिए अपना काम करें। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बनी हुई है। आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यदि आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेनदेन करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आप उत्साह से किसी काम को करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरा होगा। आप अपने एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। कला और कौशल से आप एक अलग जगह बनाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप करियर को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को अच्छी नौकरी मिलने से खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने करीबियों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी कानूनी मामलों में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस सलाह पर बहुत ही सोच समझ कर चलना होगा। कुछ निजी मामलों में समझदारी दिखाने की जरूरत है, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से खुशियां बनी रहेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। आप अपने किसी जरूरी काम के लिए अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा अवसर प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई टेंशन खत्म होगी। भाई बहनों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होती है, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी वाणी से कार्य क्षेत्र में लोगों से काम आसानी से निकलवा पाएंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आपको किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करना चाहिए। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्या समाप्त होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। ऑनलाइन काम कर रहे व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप अपने घर परिवार में सदस्यों की जिम्मेदारी बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपके कुछ अटके हुए कामों को गति मिलेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आज कोई बड़ा लक्ष्य मिलने से आप उसे पकड़ कर रखेंगे और समय रहते सभी काम पूरे करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं।