4 फरवरी 2023 राशिफल: आज 6 राशियों पर रहेगी शनिदेव की शुभ दृष्टि, अचानक से धन लाभ के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आप कोई नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको कुछ नए वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर फायदा होने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह भविष्य के लिए अच्छा लाभ देगी। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के सहयोग से किसी अच्छे काम में आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों से आप बहसबाजी में ना पड़े। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आप अपनी संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। करियर को लेकर जो व्यक्ति परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी एक अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने की संभावना है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपने कुछ कामों में उलझ सकते हैं। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण कामकाज में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का हर सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपके शरीर में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज मत कीजिए और अपनी सेहत के साथ भी बिल्कुल भी समझौता ना करें। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको कोई अत्यधिक मेहनत वाला काम मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको किसी से जरूरी काम में मदद मिल सकती है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपनी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से कर लेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से सलाह मत लीजिए, वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। कला कौशल में भी सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको समय रहते निपटाने होंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। धन के मामले में आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आपके किसी नए घर अथवा वाहन को खरीदने की इच्छा प्रबल होगी और आप घर व बाहर लोगों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।