4 July Rashifal: आज 2 राशियों को मिलेगी सफलता, 3 को होगा धन लाभ, सभी पढ़ें अपना राशिफल

4 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

4 जुलाई 2021 राशिफल | 4 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने मन को शांत रखना होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। कोई पुरानी चिंता आपके मन को काफी परेशान करेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जमीन जायजाद से संबंधित कामों में मुनाफा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ होगी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता के द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों की मदद से कामकाज में लाभ मिलने की उम्मीद है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने स्वभाव पर काबू रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। कठिन समय में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। अचानक घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकते हैं। प्रेम जीवन बेहद खूबसूरत रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका आपको अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अति उत्तम रहेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन नजर आ रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे अधिक लाभ मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। मानसिक तनाव कम होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप कामकाज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार नजर आ रहे हैं। आपको अपने कामों का अच्छा फायदा मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से लबरेज रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आर्थिक योजनाओं में सफलता हासिल होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में आप सक्षम रहेंगे। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। दांत का दर्द या पेट की तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की सोच सकारात्मक रहेगी, जिसकी वजह से आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।