4 जून 2023 राशिफल: आज इन 3 राशियों का हंसी-खुशी बीतेगा दिन, परिवार की परेशानियां होंगी दूर

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपका लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। यदि पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी, तो आप उसे नजरअंदाज मत कीजिए। नौकरी करने वालों का दिन ठीक रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने मन में निराशाजनक विचारों को मत आने दीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने आसपास रह रहे लोगों पर विश्वास करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी मेहनत से अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में आप अपने जूनियर को कोई सलाह देंगे। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में काफी सावधान रहना होगा, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय कर व्यक्ति आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। माताजी की सेहत में यदि लंबे समय से गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसके लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव करने पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। भविष्य की कुछ रणनीति भी बनाएंगे। आपको कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपने रुके हुए कामों को निपटाने का हर संभव प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।