4 मार्च 2023 राशिफल: आज शनिदेव की कृपा से 3 राशियों बन जाएंगे हर बिगड़े काम, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 मार्च 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। अगर आप बिजनेस के सिलसिले में बाहर यात्रा पर जा रहे हैं, तो घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं, इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके जीवनसाथी को तरक्की का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन को देखकर आपकी तारीफ होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। अधिक तली-भुनी चीजों को खाने से बचना होगा। प्रेम जीवन के रिश्तो में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर धन लाभ के नए रास्ते हासिल करेंगे। आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आप अपने ऑफिस के कार्य समय पर पूरे कर लेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आज किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लेना बेहतर रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। सोने-चांदी के कारोबारियों के व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आएंगे। आज शाम को आप किसी दोस्त के जन्मदिन में जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज माता-पिता की जिम्मेदारियां कम करने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आपको अपने जीवन में कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपके करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे आपको धन लाभ होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपको किसी मामले में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस राशि की महिलाओं का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज आपको काम में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात भी करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर नजर आ रही है। आज किसी काम में परिवार वालों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श भी कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलने के योग हैं। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आप आसानी से निकाल सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप जमीन जायदाद खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बना सकते हैं। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता हाथ लग सकती है। इंटरव्यू में जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेना मत भूलिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। इस राशि के शिक्षकों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। इंटर्नशिप के छात्रों को आज कोई नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।