04 May Rashifal: इन 7 राशियों का खुशहाल बीतेगा दिन, मेहनत का मिलेगा उचित फल, होगा धन लाभ

04 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 मई 2021 राशिफल | 04 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप अधिक सोच-विचार ना करें। किसी भी मामले को समझदारी पूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों के साथ अगर अनबन चल रही है तो वह खत्म हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आप अपने प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके काफी खुश होंगे। आमदनी बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आमदनी के अनुसार खर्चो के ऊपर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को कार्यो में सफलता हासिल हो सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपनी नई योजनाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार में कुछ नया प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू कामकाज समय पर पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे फिजूलखर्ची थोड़ी बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार कर रहे जातको के हाथ कुछ नई डील लग सकती है। शाम के समय घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। भविष्य की चिंता दूर होगी। व्यापार में भरपूर लाभ होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन काम पूरे कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में मन मुताबिक परिणाम हासिल होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। गाड़ी चलाते समय थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने के भरपूर योग नजर आ रहे हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है। सरकारी कामकाज में फायदा मिलेगा। कार्यालय में पदोन्नति की बात आगे बढ़ सकती है। वेतन में वृद्धि होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन आशा की कुछ नई किरण लेकर आया है। शारीरिक परेशानियां दूर होंगी। आप अपनी मेहनत के बल पर अपने कामकाज पूरे करेंगे। प्रभावशाली जातको का मार्गदर्शन मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में उन्नति मिलेगी। लाभदायक समझौते होने के योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन कुछ निराशाजनक नजर आ रहा है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार में सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज निरंतर लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। विदेशों में व्यापार कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिलने का योग हैं। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों की अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मानसिक तनाव कम होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी बड़ी परेशानी का समाधान निकल सकता है। शाम को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। संपत्ति से जुड़े हुए वाद-विवाद खत्म होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।