4 अक्टूबर 2022 राशिफल: नवरात्रि की नवमी पर बन रहा विशेष योग, इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, होगा धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। साझेदारी में किसी बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है इसलिए आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी, जिससे आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो जाएगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। मानसिक परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी गलती से आज कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज शेयर मार्केट में ज्यादा धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। अगर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर कीजिए इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्ति आज के दिन नई योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में आज आप अपने जूनियर से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। भाग्य का साथ मिलने से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी छोटे-मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं जिन पर वह खरी उतरेगी और उन्हें समय रहते पूरा करेंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज नौकरी करने वाले व्यक्ति अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें वह बदलाव मिलता नजर आ रहा है। आपका किसी साथी से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह अभी और लंबा चलेगा। परिवार में आप लोगों से यदि आज कुछ धन उधार मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। माता जी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में अगर बाधा आ रही थी, तो आज वह दूर हो जाएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में वाद-विवाद पनपने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपकी यह समस्या अनुभवी व्यक्तियों की मदद से समाप्त होती नजर आ रही है। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आज जल्दीबाजी में आकर अपने साथी से कोई ऐसा वादा कर सकते हैं, जिसे उन्हें पूरा करने में समस्या होगी। आमदनी निश्चित होने की वजह से आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत हैं। आपको कोई निवेश बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। आज आप कोई भी ऐसा काम मत कीजिए, जिससे आपके और आपके परिवार के सदस्यों का नाम नीचा हो। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्ति आज अपने मित्र के द्वारा कोई अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी काफी सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जोखिम भरे कामों से बचकर रहना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। धन कमाने के नए मौके हाथ लग सकते हैं, जिनको आप अपने हाथ से मत जाने दीजिए।