4 सितंबर 2022 राशिफल: सूर्य देव की कृपा से 3 राशियों को हाथ लगेगी बड़ी सफलता, जीवन की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आप उनके मन में चल रही समस्याओं पर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने और समझने का मौका मिलेगा। आज आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मानसिक परेशानियां कम होंगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। पिताजी से बिजनेस में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आज के दिन आपके किसी महत्वपूर्ण कागजात के खोने का भय बना हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। संतान को किसी नए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप पर प्रोत्साहित करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आप मन मुताबिक लाभ कमा सकते हैं। पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करना आपके लिए परेशानी ला सकता है, इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप उन्हें पराजित करने में सफल रहेंगे। आप अपने घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करने के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। शादीशुदा व्यक्तियों का समय अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपने घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। भाइयों से चल रहा वाद-विवाद आज खत्म होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कुछ बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समझदारी से पूंजी में निवेश करें अन्यथा आपको आज कोई बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे भी आसानी से निकाल पाएंगे। संतान के विवाह में आ रही समस्या का आपको समाधान प्राप्त हो जाएगा। आज आप अपने कुछ रुके हुए कामों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देंगे, जो भविष्य में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपके किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि कोई पेट संबंधी समस्या लंबे समय से चल रही है, तो उसमें आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। पिताजी की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज कोई भी नया काम सीखने के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपकी बात मान कर नई नौकरी की ओर आगे बढ़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का हल निकल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप कोई निवेश करने की योजना बनाएंगे, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगी। आपको अपने भाइयों से किसी जरूरी मुद्दों पर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी व आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना बनी हुई है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने बड़े निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रॉपर्टी से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिलने की संभावना है। जमीन जायजाद के मामलों में फायदा मिल सकता है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आज आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।