05 April Rashifal: कुंभ राशि सहित इन 4 राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, सभी राशियों का जानें हाल

05 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

05 अप्रैल 2021 राशिफल | 05 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में कोई अच्छी डील होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। मन में खुशी की भावना बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। रुके हुए कार्य धीरे-धीरे प्रगति पर आ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने दिमाग में नकारात्मक विचार मत आने दीजिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। बैंक से जुड़े हुए मामलों में जल्दीबाजी ना करें। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जो आप चाहते हैं। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नई तकीनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सफलता के कुछ नए मौके हाथ लगेंगे। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको आप खुले मन से स्वीकार कीजिए। ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी लाभदायक की यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आप अपने किसी भी जरूरी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ जातक आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे जातकों से दूरी बना कर रखना ही भलाई है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके मन में कुछ नया जानने की उत्सुकता बढ़ सकती है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसकी वजह से आप विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आ सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन शुभ रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को बेहद प्रभावित करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। सफलता के कई नए मौके मिल सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत शीघ्र आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आज का दिन आपका शानदार रहने वाला है। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। आपके द्वारा की गई कोशिशों का अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। बच्चों की वजह से मन में अधिक टेंशन रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आपके जीवन की कई परेशानियां कम हो सकती हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।