5 दिसंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, भोले बाबा रहेंगे मेहरबान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप बड़ों के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर किसी परिजन के स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आपने कोई सपना देखा है, तो वह आज पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आमदनी में इजाफा होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पिताजी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको किसी प्रकार की कोई चिंता चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अत्यधिक काम होने के बाद थकान का अनुभव होगा। आप अपने किसी मित्र को घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनका अपने साथी से विवाह हो सकता है। माता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों को आप ध्यान पूर्वक कीजिए अन्यथा आपसे कोई गलती हो सकती है, जो आपकी सबसे बड़ी परेशानी बनेगी। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए प्रसन्नता होगी। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे उन्हें लाभ प्राप्त होगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में अच्छा धन लाभ कमाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए अन्यथा समस्या हो सकती है। धार्मिक गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी और आपको अपने खर्चों का हिसाब किताब जरूर रखना होगा, नहीं तो आप अपना काफी धन खर्च कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको कोई भी काम बहुत ही ध्यान लगाकर करना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में रुका हुआ धन वापस आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। साझेदारी में बातचीत करके कोई निर्णय ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है और मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने घर के कुछ महत्वपूर्ण कामों को समय रहते निपटा लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके ऊपर कामकाज का बोझ अध्ययन अत्यधिक रहेगा, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको दूसरों पर निर्भर रहने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके परिवार में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। धन से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आप कुछ सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कुल मिलाकर विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी बड़ा फैसला सोच विचार करने के बाद ही लीजिए।