5 July Rashifal: आज इन 4 राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, हर क्षेत्र में खूब मिलेगा लाभ

5 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

5 जुलाई 2021 राशिफल | 5 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। यदि आपने कहीं पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज अपना दिन खुशनुमा व्यतीत करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में आज नया बदलाव देखने को मिल सकता है। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। शिक्षा के मार्ग में समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातक थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के ऊपर कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लीजिए। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने दोस्तों को लेकर कुछ ज्यादा ही भावुक नजर आ रहे हैं। कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके द्वारा किए प्रयास सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन शानदार नजर आ रहा है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। समाज में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आप रिश्तो में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको काफी सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना है, जिससे आपका मन चिंतित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान व्यक्तियों के ऊपर जल्दी से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्तियों का दिल जीत सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलेगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आज आपको अपने कामकाज में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सोचे हुए कामों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका मन काफी प्रसन्न नजर आ रहा है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन ज्यादातर मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होगा। मनोरंजन के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। कामकाज में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे।