5 जून 2023 राशिफल: आज 3 राशियों पर भोले बाबा हुए मेहरबान, मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ विरोधियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके प्रभाव और प्रताप बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो वह आपको समस्या दे सकता है। आपको खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक प्रयासों में आप अनुशासन रखें और सबका साथ में सहयोग बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश नजर आएंगे। जीवनशैली में सुधार आएगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। आपका कोई विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकता है, जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने ले जा सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे व्यक्ति कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आप रुचि बनाए रखेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपको मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिल सकता है।