5 नवंबर 2022 राशिफल: आज 8 राशियों के मजबूत रहेंगे किस्मत के सितारे, हर काम में मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन जो व्यक्ति कामकाज की तलाश में हैं, उनके लिए बहुत बेहतर रहने वाला है। उन्हें कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने हर कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। भाई-बहनों के साथ अगर किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आज आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं है इसलिए सोच विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपके प्रभाव में प्रताप में वृद्धि होगी। लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई मित्र अच्छी सूचना दे सकता है। आपको किसी सरकारी काम व उसके नियमों का पालन करना होगा, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कारोबार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। आमदनी में इजाफा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने के लिए आपके घर पर आ सकता है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी ठीक नजर आ रहा है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप मनोरंजन के कार्यों पर पूरा फोकस करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विदेश में नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहना ही ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके कारण आप व्यापार में लाभ के अवसरों को नहीं पहचानेंगे और पुरानी योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई अच्छा मुनाफा पाने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसके बाद वह दान धर्म के कार्य में भी आगे बढ़ेंगे। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है, क्योंकि उनके अपने साथी से संबंध मधुर रहेंगे और यदि कोई वादा किया था, तो वह पूरा करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के जरिए प्राप्त होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। यदि आपने किसी संपत्ति का सौदा किया था, तो आज वह आपको प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो आपको उससे समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी नई संपत्ति की अभिलाषा पूरी होगी। आपका कोई करीबी आज आपसे कुछ मदद मांग सकता है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छी कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कोई नया पद मिल सकता है। आज आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आज किसी बड़ी उपलब्धि को हासिल करने की कोशिश में लगे रहेंगे लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आप विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लीजिए। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को बल मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आना जाना लगा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ सकते हैं। वाणी की मधुरता आज आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।