5 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को लाभ के बन रहे योग, नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 5 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपके अधूरे काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं और आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलने की संभावना है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज साथी पर विश्वास करना होगा तभी उनका रिश्ता मजबूत हो पाएगा। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में लंबे समय से परेशान हैं, तो उन्हें अभी कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा, उसके बाद ही उन्हें कोई नौकरी प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिसकी वजह से काम मंदा चलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी और मेहनत करनी पड़ेगी, उसके बाद ही वह किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप उधार मांगेंगे, तो उसे समय पर वापस दें, नहीं तो कोई आपसी विवाद पनप सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए कामों को आप पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। यदि आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का समय ठीक नजर आ रहा है, आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, वह परिवार के लोगों से मिलने आ सकते हैं। आपकी अपने किसी मित्र से कोई बहस बाजी हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कोई नई सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि सिर दर्द, बदन दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी नए काम की शुरुआत कर रहे व्यक्तियों को आज थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु आपके काम में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आप किसी भी प्रकार के बाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं की वजह से परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप लोगों से बातचीत करेंगे। घर परिवार के लोग आपके तनाव को बढ़ाने से पीछे नहीं हटेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में मान-सम्मान मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार के लिए यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। पढ़ाई करने वाले लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आया है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्य मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से निभा पाने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान तो करेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि और सावधानी से उनसे जीत हासिल करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से अगर कोई मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म हो जाएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको उत्तम संपत्ति मिलने के योग बने हुए हैं। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आप पूरे जोश में जुटेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में किसी ने तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपनी मेहनत से सभी कार्य सफल करेंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आपके जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है, जिसके मिलने की आपको उम्मीद भी नहीं थी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज पदोन्नति के कारण स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।