06 April Rashifal: इन 3 राशियों की किस्मत देगी साथ, नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की

06 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

06 अप्रैल 2021 राशिफल | 06 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रुचि बढ़ेगी। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जरूरी कामों पर पहले ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ परेशानी महसूस होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कैरियर के क्षेत्र में तरक्की के मार्ग हासिल होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे। बच्चों की तरफ से अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर का माहौल अधिक खुशहाल बनेगा। प्रभावशाली जातको की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। इससे आपको अपने जीवन में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के दिमाग में बहुत सी बातें एक साथ आ सकती हैं, जिसकी वजह से आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। जरूरी कामों में अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज में आ रही परेशानी दूर हो सकती है। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के ऊपर आज कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं परंतु आप समझदारी के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा पैसा फंस सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को ऑफिस में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यप्रणाली में बदलाव आने की संभावना है। व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को गाड़ी चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनता बनता बिगड़ सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। कुसंगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रॉपर्टी के कामों में फायदा मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। जिस काम में आप अपना हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव कम होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस में सभी आपका साथ देंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है. बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को ऑफिस में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नया काम मिलने के योग हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है परंतु कोई भी निवेश करने से पहले उचित सलाह जरूर लीजिये।