6 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों को किस्मत का मिलेगा साथ, सुख में होगी वृद्धि, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज के सिलसिले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। राजनीति में कार्यरत व्यक्ति जनता के प्रिय बनेंगे। शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ परेशानी होगी, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपके चेहरे पर एक विशेष तेज देखने को मिलेगा। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। घरेलू जीवन बेहतर रहेगा। सुख में वृद्धि होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन एक नजर आ रहा है, आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी कोई बात किसी परिवार के सदस्य या कहीं और के लोगों को बुरी ना लगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी बुद्धिमानी से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। दोस्तों की मदद से कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में पूरी मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत ही सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आया है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। आप अपने सभी कार्य ठीक समय पर पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवविवाहित व्यक्तियों के जीवन में कुछ अच्छा होने के योग बने हुए हैं। आज नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी लेकिन आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से आप किसी निवेश संबंधी योजना में दिल खुलकर निवेश करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर लंबे समय से शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आपको आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जो आपको मन मुताबिक लाभ देगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन-पूजा पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे, जिससे मन की शांति मिलेगी। आपकी रुचि ऑनलाइन कामों की और बढ़ेगी। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। शाम के समय आप अपने परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। संतान की नाकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर आपको उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते शारीरिक थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किया जाने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। आज परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार में किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा, नहीं तो वह बाद में आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आज किसी को तो पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बिना मांगे किसी को भी सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो इसका उल्टा असर आपके ऊपर हो सकता है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। जो व्यक्ति पुरानी नौकरी छोड़कर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आज आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच-विचार जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको कामकाज में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको हर क्षेत्र से अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। समाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां आपको कुछ नए मित्र बनाने को भी मिलेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कमाई के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।