6 फरवरी 2023 राशिफल: शिव जी की कृपा से 5 राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला, घर में आएंगी ढेरों खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 6 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कोई खुशखबरी लेकर आया है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन बेहद प्रसन्न होगा। भाई-बहनों से अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह समाप्त हो जाएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छा परिणाम मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति सावधान रहें, नहीं तो कोई उनके साथ धोखा कर सकता है। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं की शिक्षा देंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको किसी गरीब की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। कुछ नए कामों में आगे बढ़ सकते हैं। रचनात्मक विषयों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज में कोई भी नया कदम बहुत सोच-विचारकर उठाना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे काफी हद तक उतारने में सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो व्यक्ति व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप एक बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। मानसिक चिंता कम होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। दोस्तों का पूरा साथ प्राप्त होगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। अगर कोई यदि आपसे उधार मांगे, तो आपको उनकी मदद करनी होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। इससे आपको लाभ मिलेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है और अधिकारी आपकी अच्छी सोच से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपको उनसे शाबाशी भी मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। सुख-समृद्धि बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा नजर आ रहा है। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें भी उछाल आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप सभी कार्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। कुछ जरूरी काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार कर रहे व्यक्ति वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ योजनाओं को गुप्त रखनी होगी। आप लोगों के सामने उन्हें उजागर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आपको मेहनत के अनुसार लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। छात्र शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ काम मजबूत रहेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके अंदर छुपी हुई कला निखर कर आएगी, जिसे देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। भावुकता में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। बिजनेस अच्छा चलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।