6 July Rashifal: कन्या, कुंभ राशि समेत इन 3 राशियों का महत्वपूर्ण रहेगा दिन, घर में आएगी खुशहाली

6 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

6 जुलाई 2021 राशिफल | 6 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आपके द्वारा बनाई गई आर्थिक योजना सफल रहेगी। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की स्थिति नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अगर किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। मानसिक परेशानियां अधिक होने के कारण आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ खुशहाली पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। बिजनेस में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मदभेद दूर होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय आर्थिक दृष्टि से अति उत्तम नजर आ रहा है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। आपको अपने भाग्य भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल बने रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी खास साथी से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। कार्य क्षेत्र में कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। घर में खुशहाली आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते शब्दों पर ध्यान दीजिए। अचानक घर के किसी छोटे बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आप अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी या व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति काफी खुश रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके खुश रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकारी कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। कुसंगति से हानि पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। शरीर में थकान महसूस होगी। संतान की समस्या को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। छात्रों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। घर परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक भाग्यशाली साबित होंगे, आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। रुके हुए कामों में गति आएगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद से किसी काम में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए जातक तरक्की हासिल करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिनकी मदद से आपको भारी फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।