06 May Rashifal: सिंह और कुंभ राशि वालों की किस्मत देगी साथ, वहीँ इनको हो सकता है धन का नुकसान

06 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

06 मई 2021 राशिफल | 06 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। बच्चों की तरफ से थोड़ी चिंता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार कम रहेगा। बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। सत्संग से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली शख्स से जान-पहचान बढ़ेगी। शारीरिक परेशानियां दूर होंगी। मन की चिंता खत्म हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं। अचानक मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आज आप कोई भी जोखिम उठाने का साहस मत कीजिए। आमदनी में कमी आ सकती है। बिजनेस ठीक-ठाक चलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आपकी पूरी सहायता करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जल्दीबाजी से कोई काम बिगड़ सकता है और समस्या भी बढ़ सकती है। आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधित मामलों में मिलाजुला फल मिलेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन लगभग ठीक रहेगा। भाइयों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। घर-बाहर खुशी का वातावरण बना रहेगा। नए दोस्त बन सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। बिजनेस में आपको भारी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किस्मत के सहारे कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा परंतु आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपके साथ खड़े रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन नजर आ रहा है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। पैसों के लेन-देन में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। दूसरे के लड़ाई झगड़े में ना पड़े। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आप ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धि के बल पर अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखना होगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। दोस्तों की मदद से आपके रुके काम पूरे होंगे। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। समय और किस्मत आपका पूरा साथ देगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। ऑफिस में कुछ बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने कारोबार को बढ़ाने पर सोच-विचार कर सकते हैं। अधिकारी वर्ग के जातक आपसे बेहद खुश रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बिजनेस करने वाले जातकों को मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। आपका उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहने वाला है।