67 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 19 साल की लड़की, घर से भागकर की लव मैरिज, अब लगाई पुलिस सुरक्षा की गुहार

इंसान को अपने जीवन में कभी ना कभी प्यार जरूर होता है। प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसमें सारी दुनिया रंगीन नजर आने लगती है। ऐसा कहा जाता है कि लोग अपने प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। आप सभी लोगों ने भी ऐसी बहुत सी कहानियां सुनी होंगी, जिसमें प्रेमी जोड़े अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं परंतु आज हम आपको एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

आप लोगों ने ज्यादातर यह सुना होगा कि जवान लड़का-लड़की एक-दूसरे से प्यार करने लगे और अपने प्यार को पाने के लिए घर से भाग कर उन्होंने शादी कर ली परंतु एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर 67 साल के बुजुर्ग ने 19 साल की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया, जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पलवल में एक 67 साल के बुजुर्ग ने 19 साल की लड़की के साथ प्रेम विवाह करके सभी को आश्चर्य में डाल दिया है और सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि बुजुर्ग 7 बच्चों का बाप है और उसके सभी बच्चे शादीशुदा हैं। पोते-पोतियो की शादी की उम्र में उसने खुद की शादी कर ली। वहीं उसकी पत्नी भी पहले से ही शादीशुदा है। दोनों ने पंजाब-हरियाणा कोर्ट में खुद को पति-पत्नी बताते हुए अपने ही परिवार से उन्हें जान का खतरा बताया है और उन्होंने कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि 67 साल का यह शख्स हथनी गांव हुंचपुरी का रहने वाला है और उसने नूंह की रहने वाली 19 साल की लड़की से शादी कर ली है। दोनों ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। बुजुर्ग शख्स का ऐसा कहना है कि लड़की के परिवार से उसे जान का खतरा है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने दोनों की अपील के बाद पलवल पुलिस को लड़की की सुरक्षा के आदेश जारी किए हैं। वहीं बुजुर्ग के बारे में भी जांच पड़ताल करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने पलवल के एसपी दीपक गहलावत को जल्द एक टीम का गठन करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही कहा गया है कि इस टीम में महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया जाए।

पुलिस अधिकारी का ऐसा बताना है कि 67 साल के बुजुर्ग की पत्नी की मृत्यु चार वर्ष पहले ही हो गई थी और लड़की भी पहले से ही शादीशुदा है लेकिन उसका कोई भी बच्चा नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार के गांव में कोई जमीन को लेकर वाद-विवाद चल रहा था और इस विवाद में बुजुर्ग शख्स उनके परिवार की मदद कर रहा था, जिसके चलते वह उनके घर आता-जाता रहता था। इसी दौरान उस बुजुर्ग शख्स और लड़की के बीच जान पहचान बढ़ गई और दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में दोनों ने घर से भाग कर शादी कर ली।

ऐसा बताया जा रहा है कि अब इस शादी से दोनों ही डरे हुए हैं। उनका कहना है कि घर वाले इस शादी से खुश नहीं है और उनकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। ऐसे में दोनों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। अब दोनों की अर्जी पर सुनवाई 10 अगस्त को होने वाली है। डीएसपी रतनदीप बाली का ऐसा कहना है कि फिलहाल कोर्ट ने पुलिस को इस मामले की जांच कर जोड़ों की सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह कहा है कि यह पता लगाया जाए कि दोनों की शादी किन परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल में कोर्ट के द्वारा दिए गए आदेश के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।