07 April Rashifal: मिथुन और कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी लाभ, पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

07 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 अप्रैल 2021 राशिफल | 07 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मन को शांत रखें। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित अगर कोई मामला चल रहा है तो वह आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का भाग्य पूरा साथ देगा, जिस काम में आप कोशिश करेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। बिजनेस में आपको भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल होगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार की टेंशन खत्म होगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन मिलने के चांस अधिक हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपके अंदर कुछ करने का जज्बा बना रहेगा। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। आपके द्वारा बनाई गई पुरानी जान-पहचान से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रोजगार के नए मार्ग खुल सकते हैं। भूमि और भवन से संबंधित खरीदारी करने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आपको अपनी किसी नई योजना का अच्छा फायदा मिलेगा। निर्धन और असहाय लोगों की सहायता के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आपकी प्रतिभा निखर कर लोगों के सामने आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन अनुकूल नहीं है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। निजी रिश्तो में दिखावा मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आप दूसरों के बहकावे में ना आएं। कार्यालय का वातावरण सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जरूरी कामों में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक गुजरने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कुछ मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको अपने रिश्ते में कुछ नयापन महसूस हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार और संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमदनी में इजाफा होगा। आपके सभी कार्य सफल रहेंगे। आपको अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको बिजनेस में भारी लाभ होने के योग हैं। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप अपने कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपका दिमाग शांत रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की सहायता कर करने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में आप नई योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आप शांत दिमाग से किसी भी मामले को सुलझाने की कोशिश कीजिए। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।