7 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों को कोई शुभ सूचना मिलने के बन रहे योग, मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपनी दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। किसी जरूरी काम में पिताजी की मदद मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ होने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन उत्तम नजर आ रहा है, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जिस काम को आप करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, आज उस काम में सफलता मिलेगी। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। माता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी शोहरत दिखाते हुए अपने धन को गलत कामों में खर्च नहीं करना है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठोर मेहनत करने की जरूरत है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिन पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे, जिसकी सूचना आपको अपने परिवार के सदस्यों व जीवनसाथी को जरूर देनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ खर्चों से भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। लेकिन कुछ खर्चे आपके सामने ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयासों में आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। जो व्यक्ति रोजगार की दिशा में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्ति कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें इससे आपको फायदा होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। कामकाज की योजनाओं पर आसानी से ध्यान लगा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति अपने कामों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसकी वजह से उन्हें कोई नया पद भी सौंपा जा सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का संतुलन बनाए रखें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको किसी भी यात्रा के दौरान अपनी कीमती चीजों का ख्याल रखना चाहिए अन्यथा उनके खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है। शासन सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। निजी जिंदगी में चल रही काफी सारी समस्याओं का हल हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। संतान के करियर में आ रही समस्या आपकी परेशानी का कारण बनेगी। परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। किसी पुरानी बीमारी के चलते आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। अचानक आपके सामने करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। अटके हुए कामों को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विदेश से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे व्यक्ति किसी गलत व्यक्ति की बातों में पड़ सकते हैं इसलिए उनको सतर्क रहना होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है, बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। आपको हर मामले में सोच समझ कर फैसला लेना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता जी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।