शादी के बाद भी ये 7 बॉलीवुड अभिनेत्रियां कभी नहीं बन पाईं मां, कई तो बेऔलाद ही छोड़ गई दुनिया

बिना बच्चे का घर बिल्कुल सुना लगता है। घर के अंदर अगर बच्चे की किलकारियां ना गूंजे तो सब कुछ सुना सा हो जाता है। इसी वजह से शादी के बाद हर कपल्स यही चाहते हैं कि उनको जल्द से जल्द संतान सुख की प्राप्ति हो। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनको शादी के कई सालों बाद भी औलाद का सुख नहीं मिल पाता है।

वहीं अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें, तो इंडस्ट्री की ऐसी कुछ मशहूर जोड़ियां हैं, जिनकी अपनी कोई औलाद नहीं है। शादी के बाद भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां मां नहीं बन पाईं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जावेद अख्तर और शबाना आजमी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की उम्र 72 साल की हो गई है। 18 सितंबर 1950 को हैदराबाद में जन्मीं शबाना आजमी ने 1984 में गीतकार जावेद अख्तर से शादी रचाई थी। शादी से पहले शबाना आज़मी और जावेद अख्तर 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। जावेद अख्तर की यह दूसरी शादी थी। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी और उनसे उनके दो बच्चे हैं। लेकिन शबाना आजमी पहली बार किसी की पत्नी बनी थीं। हालांकि, शादी के बाद शबाना आजमी को कभी मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हो पाया। रिपोर्ट्स की मानें, तो शबाना आज़मी मेडिकल कारणों से कभी मां नहीं बन सकीं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जाता है कि उन्होंने खुद अपने बच्चे ना करने का फैसला लिया था।

मीना कुमारी और कमाल अमरोही

मीना कुमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में रही हैं। मीना कुमारी ने 1952 में डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर कमाल अमरोही से शादी की थी, जो उनसे उम्र में लगभग 15 साल बड़े थे। कमाल अमरोही पहले से ही शादीशुदा थे और वह चार बच्चों के पिता भी थे। कमाल अमरोही मीना कुमारी से बच्चे नहीं चाहते थे। ऐसा बताया जाता है कि उनके बीच झगड़ा होता रहता था। बाद में पर्सनल और प्रोफेशनल विचारधारा ना मिलने की वजह से वह तलाक लेकर अलग हो गए थे।

सायरा बानो और दिलीप कुमार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सायरा बानो और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को भी संतान सुख नहीं मिल पाया। सायरा बानो ने 1966 में खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी रचाई थी जिनका निधन 2021 में हो चुका है। सायरा बानो एक बार गर्भवती हुई थीं। लेकिन ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से उन्होंने अपना 8 महीने का गर्भ खो दिया था। उसके बाद वह कभी गर्भवती नहीं हुईं।

मधुबाला और किशोर कुमार

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला किशोर कुमार की दूसरी पत्नी हैं। मधुबाला और किशोर कुमार ने साल 1960 में शादी की थी। शादी के बाद मधुबाला कभी मां नहीं बन पाईं। 1969 में वह दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं।

साधना और आर के नय्यर

मशहूर अभिनेत्री साधना ने साल 1966 में फिल्म डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर आर के नय्यर से शादी रचाई थी। शादी के बाद उनकी कोई भी संतान नहीं हुई। आर के नय्यर का निधन 1995 में हो गया था। वहीं साधना ने साल 2015 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सलीम खान और हेलन

अभिनेत्री और डांसर हेलन ने अपने जीवन में दो शादियां की परंतु उन्हें मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हो पाया। हेलन की पहली शादी 1957 में डायरेक्टर प्रेम नारायण अरोड़ा से हुई थी जो 1974 में टूट गई। इसके बाद 1981 में हेलन ने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान से शादी रचाई।

डॉली अहलुवालिया और कमल तिवारी

अभिनेत्री डॉली अहलुवालिया ने अभिनेता कमल तिवारी से शादी की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। परंतु ऐसा बताया जाता है कि दोनों ने अपने बच्चे ना करने का निर्णय लिया था।