7 दिसंबर 2022 राशिफल: इन 2 राशियों को होगा बिजनेस में लाभ, भगवान गणेशजी की बरसेगी विशेष कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 दिसंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के बड़े अधिकारी उनसे बेहद खुश रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको धन प्राप्ति के योग हैं। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने की संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन शाम तक कोई विवाद उभर सकता है इसलिए आज आप थोड़ा सावधान रहें। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आप नए मकान की खरीद के लिए भागदौड़ करेंगे। आज किसी काम की योजनाओं के तहत आगे बढ़ने का सही दिन है। आज अधूरे सपनों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में नए कदम खुशियां लेकर आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी ऊर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। परिवार में खुशहाली आएगी। आप अपने अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अपनी पूंजी के प्रति एवं किसी भी निवेश के प्रति सावधान रहें। आज बड़े आर्थिक पूंजी निवेश बहुत लाभदायक नहीं हो सकेंगे। आपके लिए यह बेहतर होगा कि आप पैसों का लेनदेन के बड़े फैसले से बचे रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने करियर में कुछ नए मौके बहुत ही जल्द प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके लिए ही फायदेमंद साबित होगा। छोटे लेवल का नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज मजबूत और अविश्वसनीय सूझबूझ के चलते वित्तीय मामलों के संबंध में फैसला लेने का उत्तम समय है। धन वृद्धि के अच्छे योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कार्यभार कम रहेगा लेकिन आपको खानपान में लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा सेहत खराब हो सकती है इसलिए समय से भोजन और नींद लें। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। जीवनसाथी की किसी काम में आप मदद कर सकते हैं। आज आप अपनी संतान के प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन किसी यात्रा से आपको थकावट और तनाव हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ताजगी से भरपूर रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। भूमि से जुड़ा हुआ विवाद लड़ाई में बदल सकता है। मामले को सुलझाने के लिए अपने माता-पिता की मदद कीजिए और उनकी सलाह से काम कीजिए तो आप निश्चित तौर पर मुश्किल का हल ढूंढने में सफल हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा खुशनुमा रहने वाला है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। आज पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। आज आपका पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण होगा। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई पुराना कानूनी मामला निपट सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। कार्य की प्रगति होगी। आज आप अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। स्वास्थ्य मिलाजुला रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेकर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक तौर पर लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने सामने आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। मन में काफी खुशी बनी रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलना होगा।