7 जनवरी 2023 राशिफल: आज विशेष योग बनने से इन 3 राशियों के तरक्की के खुलेंगे नए द्वार, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर हो जाएगी। अगर किसी व्यक्ति की नौकरी अभी नई-नई लगी है तो उनको ऑफिस में साथियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपको जल्द ही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उससे अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आपको किसी भी काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से मत जाने दीजिए। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आपको अपनी कम मेहनत में भी ज्यादा फल की प्राप्ति होगी लेकिन आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। एक निर्धारित टाइम टेबल बना कर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता की संभावना बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन आज उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहने वाला है। जो विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वह जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की राय जरूर ले लीजिए, वरना बिजनेस में कम मुनाफा होने के संकेत बन रहे हैं। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज में की गई मेहनत से आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराएं, आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कोई ऐसी चीज हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है ऑफिस में हर कोई आप के काम से बेहद खुश रहने वाला है। आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आएंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिंता अधिक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बिजनेस में लेनदेन का ख्याल रखना होगा। कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लीजिए। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं, उन्हें पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपको आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। जो व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको कुछ काम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा वह काम बिगड़ सकता है। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आज हर कोई आपकी तारीफ करेगा। लेकिन ध्यान रहे कि किसी पर भी बेवजह शक मत कीजिए इससे आपके रिश्तो में खटास आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने साथी के साथ डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने साथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। छात्र किसी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं, आपका सारा ध्यान उसी तरफ रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन को शांति प्राप्त होगी।