7 July Rashifal: आज मेष और मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, बाकी राशियों का भी जानें हाल

7 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

7 जुलाई 2021 राशिफल | 7 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। किसी सहकर्मी से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है, जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। पहले किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहने वाला है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन आलस से भरा रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में गिरावट आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कामकाज में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातक कामकाज को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। अगर आप लगातार कोशिश करेंगे तो कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी, आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का दिन निराशाजनक रहेगा। घर के किसी सदस्य से व्यर्थ की बहसबाजी हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। कामकाज का बोझ अधिक होने के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। ऑफिस में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कारोबार अच्छा चलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में खास व्यक्तियों से संपर्क बनेगा, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन काफी खुश नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग भी काफी प्रभावित होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का मन शांत रहेगा। परिवार वालों के साथ आनंद पूर्वक समय बात करेंगे। कार्यक्षेत्र पर पदोन्नति मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक कोई जोखिम हाथ में ले सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर कोर्ट का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा नजर आ रहा है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। भाई बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।