7 जुलाई 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वहीं इन पर होगी खुशियों की बरसात

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। किसी खास रिश्तेदार से मिलने का मौका प्राप्त होगा। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों से दोस्ती हो सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कार्यालय के किसी काम में आपका विरोध किया जा सकता है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी, जिनसे आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी विषय में कठिनाई हो सकती है, इसलिए आज आप दोस्त के साथ ग्रुप स्टडी कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव नॉर्मल रखने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। किस्मत का पूरा पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। पिताजी की सहायता से आपको अपने कार्यों में लगातार सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, तो आज उससे छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस के काम जल्दी खत्म करके घरवालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर व्यतीत होने वाला है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले व्यक्तियों का कारोबार अच्छा चलेगा। आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आनंद से भरपूर रहेगा। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं परंतु आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। नया ऑफिस ज्वाइन किए व्यक्तियों की स्टाफ से अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। सोशल वर्कर्स आज किसी असहाय की मदद करने का अवसर पाएंगे। आप अपने लक्ष्य को बहुत ही जल्द पूरा करने में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में उत्साह बना रहेगा। आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी पारिवारिक खुशियां किसी के आने से दोगुनी होगी। अगर आपने पहले किसी से कर्ज लिया है, तो आप उसकी भरपाई करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। आपकी कार्य कुशलता की सब तारीफ करेंगे। आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। प्लास्टिक का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। आपके दांपत्य रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कई अवसर प्राप्त होंगे। आपकी पुरानी दोस्ती आज और गहरी होगी। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे व्यक्तियों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी आपको स्पेशल फील करा सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन को खुशी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। होलसेल का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। अगर आपने किसी को पैसा दिया है, तो वह आज वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाहे जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप ऑफिस की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अधिक ध्यान देना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते मानसिक चिंता बढ़ेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको अपना प्रयास जारी रखना होगा, बहुत ही जल्द आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। ऑफिस में इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें, सिर्फ अपने काम पर फोकस कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आपके हर कार्य बनते चले जाएंगे। आपके जीवन में खुशियों की बरसात होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन शानदार नजर आ रहा है। बाजार में सामान खरीदते समय अपने पर्स का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में भरपूर मनोरंजन बना रहेगा। आप किसी बड़े की सलाह से अपने कारोबार को एक नई दिशा दे सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। घर के किसी सदस्य से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। आज आपको अपने जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम हासिल हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वाहन खरीदने का सोच विचार करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त के माध्यम से अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने पुराने टॉपिक को सीनियर से क्लियर कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कपड़ों का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।