7 जून 2023 राशिफल: आज 2 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, नौकरी में तरक्की के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 जून 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए आज आपको पछतावा हो सकता है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और आप अपने जरूरी कामों को पहले पूरे कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने कार्यों के प्रति सावधान रहना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो बिगड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई काम करने की सोच रहे हैं, तो ना करें तो ही बेहतर होगा क्योंकि कोई नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा। परिवार में आपके मन की इच्छा पूरी होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे मस्ती करते हुए नजर आएंगे। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। सेवा आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति कुछ अच्छे काम करेंगे। आपको बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आप किसी से कोई भी ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा ना कर पाएं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने काम में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे आप अपने हर कार्य को आसानी से पूरे कर लेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जो व्यक्ति घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपनी चतुराई से हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे और हर सदस्य की खुशी का पूरा ख्याल रखेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको नौकरी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे आप तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी क्योंकि आप अपने ऐशो आराम की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप उनके साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए पारिवारिक रिश्ते में एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आमदनी के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार करने के बाद ही लीजिए। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आर्थिक लेनदेन के मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे व्यक्ति तैयारी से आगे बढ़े। आपके घर आज किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने की वजह से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। कला और कौशल में सुधार आएगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको साथियों के साथ विश्वास बनाए रखना होगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।