07 May Rashifal: इन 4 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, कार्य-व्यापार में मिलेगी तरक्की

07 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

07 मई 2021 राशिफल | 07 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। लाभ और उन्नतिदायक परिस्थितियां बन रही हैं। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आप कोई नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यस्थल में सभी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। छोटे-मोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आत्मबल मजबूत रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में सफलता हासिल होगी। करियर में चल रहा तनाव कुछ कम हो सकता है। कार्यस्थल में अधूरे काम पूरे करेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण सेहत पर इसका असर पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रिय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कार्यालय में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। टीम के साथ भी विचार शेयर करने से परिस्थितियां लाभ में रहेंगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। किस्मत ज्यादातर मामलों में साथ देगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी के क्षेत्र में दबदबा बनेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को राजनीति के क्षेत्र से में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार को लेकर आप थोड़ा अधिक सोच-विचार करेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर समस्या खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन निराशाजनक रहेगा। जरूरी कामों में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आई है। कारोबार में आप अपनी योजनाओं में अचानक बदलाव कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको समय का सदुपयोग करना होगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरुरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। व्यापार में आप कोई भी फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं इसलिए आप इन अवसरों को अपने हाथ से मत जाने दिए दीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। आपके ऊपर नकारात्मकता हावी हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन होगा। व्यापार में कई प्रकार की बाधाएं देखने को मिल सकती हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सभी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। नया प्रेम प्रसंग होने के योग हैं। मनचाहे जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। नौकरी हो या कारोबार, प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहना होगा। आप ऐसा कोई भी काम मत कीजिए, जिससे आपके मान-सम्मान को हानि पहुंचे। बड़े अधिकारियों को आप अपने अच्छे प्रदर्शन से प्रसन्न कर सकते हैं। उधार दी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में उन्नति मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।