7 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों का दिन रहेगा खास, भोलेबाबा के आशीर्वाद से नौकरी-व्यापार में होगा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप अपने जरूरी कामों को पूरा कर लेंगे। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका आज अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको आमदनी के नए नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जो व्यक्ति किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ और मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती नजर आ रही है। आप अपने किसी कानूनी कार्य को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे, जिसमें आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से भी मदद ले सकते हैं। पारिवारिक रिश्तो में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बना कर चलना होगा, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की जरूरत है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। खानपान की आदतों में सुधार करना जरूरी है अन्यथा आपको कोई पेट संबंधित समस्या आ सकती है। आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा, नहीं तो लोग आपकी इस कमजोरी का फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है। आप किसी भूमि, मकान, दुकान आदि की खरीदारी बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। जो व्यक्ति साझेदारी में किसी व्यवसाय को चला रहे हैं, उनमें उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने मेहनत और लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे और कुछ अच्छे कामों को अंजाम देंगे। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के प्रयास रंग लाएंगे। आपको अपनी सेहत में चल रही समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो आप अपने धन की हानि करा सकते हैं। आप जल्दीबाजी में कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा समस्या आ सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी ठीक रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्व कर लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपके चेहरे की चमक देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। निजी मामलों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के ज्यादा से ज्यादा स्रोत प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। लाभदायक समझौता होने के योग बने हुए हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ आपका विश्वास और गहरा होगा। आप अपने निजी कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज जनकल्याण से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है, उन्हें कुछ सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है और आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे, जिससे आपके दोस्तों की संख्या में इजाफा होगा। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए कोई खुशखबरी भरा दिन रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता खत्म हो जाएगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आपको काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप साहस व पराक्रम से आगे बढ़ेंगे और किसी की कोई चिंता नहीं करेंगे। आपका किसी संपत्ति का सौदा यदि होने जा रहा था, तो वह अच्छा मुनाफा देकर जा सकता है। रचनात्मक कार्यों में विश्वास रखना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।