7 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय और सफलता चूमेगी कदम, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 7 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके जीवन के काफी सारी समस्याओं का हल निकल सकता है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। यदि परिवार में तनाव चल रहा था, तो उसमें स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपको अपने किसी लक्ष्य के प्रति पूरा फोकस रखना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। आज किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलने से आपका मन हर्षित होगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी महत्वपूर्ण काम को जल्दीबाजी में करने से बचना होगा अन्यथा आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको आज किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आज कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता जी की सेहत में सुधार हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आप किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वे आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप किसी नए वाहन अथवा नए मकान की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा आज पूरी होगी। आज आपको कोई भी फैसला जल्दीबाजी में लेने से बचना होगा अन्यथा वह गलत हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। बिजनेस में आ रही समस्या का समाधान आसानी से मिल सकता है। जो व्यक्ति नौकरी करते हैं, उनका दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले की तुलना में ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आप मेहनत और ईमानदारी से काम करके अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। आपको जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। यदि आप किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति व्यस्त रहेंगे, उन्हें उनके अच्छे काम के लिए कोई उपहार भी मिल सकता है लेकिन आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी कार्य पूरे जोश में पूरा करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त होगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।