70 साल की बुजुर्ग महिला ने दिया अपने पहले बच्चे को जन्म, परिवार में खुशियों का माहौल

दंपत्ति के डॉक्टर नरेश भानूशाली ने यह बताया कि यहां आए दंपति की उम्र काफी अधिक है। डॉक्टर ने बताया कि उनका बच्चा होने की कोई भी उम्मीद नहीं थी। पहले हमने उनसे कहा था कि इस उम्र में बच्चा नहीं हो सकता। लेकिन इन लोगों को भगवान और डॉक्टर पर बहुत भरोसा था। डॉक्टर नरेश भानूशाली ने आगे बताया कि इस दंपति ने कहा कि हमारे परिवार के अन्य लोगों को बड़ी उम्र में परिणाम प्राप्त हुआ है। इन लोगों ने यह कहा कि आप अपनी तरफ से प्रयास करें फिर हमारी किस्मत।

डॉक्टर ने आगे यह जानकारी दी कि बुजुर्ग महिला ने टेस्ट ट्यूब बेबी से बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेने के बाद दंपति में बेहद ज्यादा खुशी देखने को मिली और उनकी खुशी देखने के बाद हम भी बहुत ज्यादा खुश हैं। डॉक्टर ने आगे यह बताया कि यह लोग बड़ी उम्मीद के साथ हमारे पास आए थे और अब उनकी उम्मीदें पूरी हो चुकी हैं।

वैसे इस मामले को जानने के बाद यह साफ मालूम होता है कि भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं है। यह भगवान की ही कृपा है जो इस उम्र में इस दंपति को संतान सुख की प्राप्ति हुई है।