Site icon NamanBharat

70 साल की बुजुर्ग महिला ने दिया अपने पहले बच्चे को जन्म, परिवार में खुशियों का माहौल

मां बनने का एहसास दुनिया में सबसे अलग एहसास होता है, जो सिर्फ एक मां बनने वाली महिला ही समझ सकती है। जब भी किसी लड़की की शादी होती है, तो वह यही चाहती है कि बहुत जल्द से जल्द बच्चे की मां बने। एक महिला के लिए मां बनना ऐसा खूबसूरत एहसास होता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अक्सर देखा गया है कि बहुत सी महिलाएं शादी के बाद बहुत ही जल्द मां बन जाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो शादी के सालों बाद भी मां नहीं बन पाती है।

फिर भी महिला उम्मीद लगाए रहती है और इस उम्मीद में बरसो गुजर जाते हैं। लेकिन फिर भी दंपति की इच्छा अधूरी रह जाती है। कहा जाता है कि अगर उम्र ज्यादा हो जाती है तो ऐसे में महिलाओं के लिए मां बनना बहुत मुश्किल हो जाता है यानी आप यह समझ लीजिए कि ज्यादा उम्र में मां बनना लगभग बहुत कठिन है। ऐसे बहुत ही कम खुशनसीब महिलाएं हैं, जिन्हें शादी के सालों बाद अधिक उम्र में मां बनने का सुख प्राप्त होता है।

इसी बीच आज हम आपको गुजरात के एक मामले के बारे में बताने वाले हैं जहां पर एक 70 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है शादी के सालों बाद घर में किलकारी बुझने की वजह से पूरे परिवार में खुशियां खुशियों का माहौल बन गया।

70 साल की बुजुर्ग महिला बनी मां

दरअसल, हम आपको जिस बुजुर्ग महिला के बारे में बता रहे हैं, उनका नाम जीतूबेन रबारी हैं, जो गुजरात के कच्छ के रापना मोरा गांव की रहने वाली हैं। जीतूबेन रबारी एक ऐसी खुशनसीब महिला हैं, जिनके घर में पहली बार बच्चे की किलकारी गूंजी है। शादी के 45 सालों बाद 70 साल की जीतूबेन रबारी को संतान सुख प्राप्त हुआ है। इन्होंने आईवीएफ से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद बुजुर्ग जोड़े की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

दंपत्ति के डॉक्टर नरेश भानूशाली ने यह बताया कि यहां आए दंपति की उम्र काफी अधिक है। डॉक्टर ने बताया कि उनका बच्चा होने की कोई भी उम्मीद नहीं थी। पहले हमने उनसे कहा था कि इस उम्र में बच्चा नहीं हो सकता। लेकिन इन लोगों को भगवान और डॉक्टर पर बहुत भरोसा था। डॉक्टर नरेश भानूशाली ने आगे बताया कि इस दंपति ने कहा कि हमारे परिवार के अन्य लोगों को बड़ी उम्र में परिणाम प्राप्त हुआ है। इन लोगों ने यह कहा कि आप अपनी तरफ से प्रयास करें फिर हमारी किस्मत।

डॉक्टर ने आगे यह जानकारी दी कि बुजुर्ग महिला ने टेस्ट ट्यूब बेबी से बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेने के बाद दंपति में बेहद ज्यादा खुशी देखने को मिली और उनकी खुशी देखने के बाद हम भी बहुत ज्यादा खुश हैं। डॉक्टर ने आगे यह बताया कि यह लोग बड़ी उम्मीद के साथ हमारे पास आए थे और अब उनकी उम्मीदें पूरी हो चुकी हैं।

वैसे इस मामले को जानने के बाद यह साफ मालूम होता है कि भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं है। यह भगवान की ही कृपा है जो इस उम्र में इस दंपति को संतान सुख की प्राप्ति हुई है।

 

 

 

 

Exit mobile version