74 साल की उम्र में चमत्कार, वृद्ध महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बन गया विश्व रिकॉर्ड

जब किसी लड़की की शादी होती है तो उसके बाद उसकी एक ही इच्छा होती है कि बहुत जल्द से जल्द किसी बच्चे की मां बने। दुनिया में मां बनना एक सौभाग्य की बात होती है। अगर कोई महिला पहली बार मां बनती है तो उस ख़ुशी का एहसास एक माँ महसूस ही कर सकती है। मां बनना दुनिया का सबसे बेहतरीन एहसास होता है। मां का दर्जा सबसे ऊपर होता है। मां अपने बच्चों की साड़ी दुःख परेशानियां बिन बताए ही समझ जाती हैं। माँ अपने बच्चों का पूरा पूरा ख्याल रखती हैं।

अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद बहुत सी महिलाएं बहुत जल्दी मां बन जाती हैं परंतु कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनको जल्द ही मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। 45-48 वर्ष की उम्र में कई महिलाएं ऐसी हैं जो अपने बच्चे को जन्म दे पाती हैं। आपको बता दें कि ज्यादा उम्र में महिलाओं के अंडाशय में अंडाणु बनना बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से बच्चे का जन्म नहीं हो पाता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं इसको जानने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर सभी लोग काफी हैरान हैं, दरअसल 74 साल की एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस मामले को जानने के बाद हर कोई इसी की चर्चा कर रहा है।

आज हम आपको जिस मामले के बारे में जानकारी दे रहे हैं यह मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है 74 साल की उम्र में जो वृद्ध महिला मां बनी है, उसका नाम एरामती मंगयाम्मा है और उनके पति का नाम राजाराव है। एरामती मंगयाम्मा और राजाराव गुंटूर के के नेलापारथीपाडु इलाके में रहते आए हैं और उनकी शादी 1962 में हुई थी। शादी के बाद हर माता-पिता का यही सपना होता है कि वह जल्द से जल्द संतान सुख प्राप्त करें परंतु एरामती मंगयाम्मा और राजाराव को शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी संतान सुख नहीं मिल पाया जिसकी वजह से यह काफी चिंतित रहने लगे।

ऐसा बताया जा रहा है कि एरामती मंगयाम्मा और राजाराव ने हर तरफ से पूरी कोशिश की परंतु सारी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। जब हर तरफ से निराशा हाथ लगी तो यह दोनों काफी निराश हो गए और उन्होंने यह उम्मीद छोड़ दी कि उनको कभी संतान सुख मिल पाएगा परंतु भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। शादी के सालों बाद 74 साल की उम्र में इस वृद्ध महिला ने एक या दो नहीं, बल्कि जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वर्षों से यह दोनों संतान के लिए तड़प रहे थे परंतु अब जाकर इनको संतान का सुख मिल गया।

74 साल की उम्र में महिला का मां बनना यह सच में काफी हैरान कर देने वाला है। इस खबर को जानने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि जब उनकी कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया। इसकी मदद से 74 साल की आयु में महिला ने 2 बच्चों को जन्म दिया। उनके दोनों बच्चे ऑपरेशन के द्वारा हुए। डॉक्टर का ऐसा कहना है कि दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

डॉक्टर ने कहा कि इस तरह के केस बहुत मुश्किल से सामने आते हैं और ऑपरेशन करना भी बहुत मुश्किल होता है। ऐसे केस में महिला और बच्चों को सही सलामत रखना सबसे बड़ी चुनौती की बात हो जाती है परंतु अब महिला और दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने इसी के साथ ही यह भी बताया है कि इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद मां बनना एक विश्व रिकॉर्ड हो सकता है।