जश्न-ए-आजादी में डूबा बॉलीवुड, शाहरुख-सलमान समेत इन स्टार्स ने अपने अपने अंदाज में दी बधाई

इस स्वतंत्रता दिवस के साथ ही भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों के लिए कई मायने में खास है। देश भर में आज स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ की धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर कोने कोने में ही नहीं बल्कि हर घर तिरंगा लहरा रहा है।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का ऐलान किया है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया हुआ है, जिसका उद्देश्य देशभर में देशभक्ति की भावनाओं को फैलाना है। इसमें ना सिर्फ आम जनता बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक, सभी अपने अपने अंदाज में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि बॉलीवुड के स्टार्स ने किस तरह स्वतंत्रा दिवस का जश्न मनाया।

शाहरुख खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में तिरंगा फहराने में आम लोग पूरे उत्साह के साथ जश्न में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में फिल्मी सितारे भी क्यों पीछे रहें। बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानी शाहरुख खान भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ गए हैं। शाहरुख खान ने स्वतंत्रा दिवस के इस मौके पर पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन खान और अबराम के साथ मन्नत की छत पर चढ़कर तिरंगा फहराया है। शाहरुख खान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ऐसे हैं जो शाहरुख खान की फैमिली को स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

सलमान खान

वहीं अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग स्टार सलमान खान की बात करें, तो वह भी पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं। सलमान खान ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा लगाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने तिरंगा लहराते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ ही सलमान खान ने सभी को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अजय देवगन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने भी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक बेहद ही खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन पूरे क्रू मेंबर के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिषेक बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने झंडा लहराते हुए अपनी फोटो शेयर करते हुए यह लिखा है कि “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा…।”