8 अप्रैल 2023 राशिफल: शनिदेव की कृपा से 6 राशियों पर होगी धन की वर्षा, भौतिक सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। किसी जमीन जायजाद से जुड़े मामले में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कला और कौशल को बल मिलेगा। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बहुत ही बेहतर नजर आ रहा है। आज आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज मत कीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। जो व्यक्ति रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। कला कौशल से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। नौकरी-व्यापार में मनचाही सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा बनाए गए कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रही समस्या दूर हो जाएगी। घर का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। भगवान के प्रति आज आपकी आस्था बढ़ेगी। छोटे बच्चों के साथ आप मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने से एक स्थान पर दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। धन कमाने के अच्छे मौके हाथ लगेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन पहले पूरी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लीजिए, नहीं तो आगे समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज शादीशुदा व्यक्तियों के लिए समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपके द्वारा लिए गए फैसलों का पूरा फायदा मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। महत्वपूर्ण लक्ष्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कामकाज में की गई मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों में आप अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। आप अपने कामकाज की योजनाओं को किसी के सामने उजागर ना करें, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आपकी आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे, जिसके चलते आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। संतान के करियर में आज कोई अच्छा उछाल आ सकता है, जो आपको खुशी देगा। निवेश संबंधित मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए, नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खर्चों से भरा रहेगा, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर को लेकर परेशान चल रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिताजी की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। लेकिन अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।