8 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों को मनचाहे फल की होगी प्राप्ति, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है, जिसके बल पर आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे करेंगे। जो व्यक्ति विदेशों से कोई व्यापार करते हैं, उनको फोन कॉल के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिलने की उम्मीद है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। व्यवसाय में अच्छी प्रगति देखकर आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। व्यापार में आप नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अधूरे कामों को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। ऑनलाइन व्यवसाय पर रहे व्यक्ति आज किसी बड़े आर्डर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर कीजिए। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा नहीं, तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यापार में कोई भी फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आज आपको अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा, जिसमें आपको तालमेल बनाकर अवश्य चलना होगा। धन कमाने के आपके पास कई अवसर आएंगे, जिन पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कुछ जरूरी कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अजनबी व्यक्तियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कुछ धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन वहां पर आपको लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोलना बेहतर रहेगा। आपके सामने आमदनी के कई स्त्रोत होंगे। व्यापार कर रहे व्यक्तियों की आमदनी काफी बढ़ेगी, जिससे वह अपने पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। संतान के द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा, जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत से किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज निराशा हाथ लगेगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप पूरे जोश के साथ अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपका सामाजिक क्षेत्र अच्छा रहेगा, क्योंकि लोग आपके कामों से प्रभावित होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी इसलिए आपको उसकी चिंता कम होगी। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा, उसके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, तो उन्हें भरपूर लाभ मिल सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य की तरक्की को देखकर प्रसन्न रहेंगे। किसी भी प्रकार का जोखिम लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है इसलिए सतर्क रहना होगा। आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, उनका प्रमोशन हो सकता है। आपको किसी जरूरी काम में घर से दूर जाना पड़ सकता है, जहां आपको अजनबी लोगों से सावधान रहना होगा। आपकी वाणी की मधुरता आपको दूसरों के सामने मान-सम्मान दिलाएगी। आपको अपने काम के चक्कर में परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षा को याद रखना होगा, नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। अत्यधिक मेहनत की वजह से शरीर में थकान महसूस करेंगे।