8 फरवरी 2023 राशिफल: गणेश जी की कृपा से 5 राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग, चमकेगा किस्मत का सितारा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार करने वाले व्यक्तियों को मेहनत अधिक करनी होगी और अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आज आप किसी भी अजनबी के ऊपर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो घर परिवार के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। ससुराल से धन लाभ होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपको किसी को भी उधार पैसा देने से बचना होगा, नहीं तो वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। किसी कानूनी मामले में आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो व्यक्ति अपने करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, उनकी चिंता दूर हो जाएगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के विवाह की बात फाइनल हो सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ परेशानी से भरा रहेगा। आपको अपनी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी को भी आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य से भी आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप काम के सिलसिले में कड़ी मेहनत करेंगे लेकिन उसके अनुसार लाभ की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप जरूरतमंदों को भोजन कराएं, इससे जीवन की परेशानियां कम होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई इच्छा अधूरी है, तो वह पूरी हो जाएगी। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने का भी विचार कर सकते हैं, जिसमें भी आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपने किसी दोस्त के साथ पिकनिक पर जाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आपके कामों के लिए कोई उपहार मिलने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं, जिसके कारण आप अपने भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान लगा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ दिक्कत थी, तो उसमें भी आपको राहत मिलती हुई नजर आ रही है। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आपके रुके हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने किसी जरूरी काम में सावधान रहना होगा। नौकरी में मन मुताबिक काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको व्यापार की कुछ योजनाओं संबंधित जरूरी जानकारी को किसी के सामने नहीं बताना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने रुके हुए कामों को प्राथमिकता देनी होगी और बाकी कामों को आप कल पर टाल सकते हैं। आज आपके कुछ विरोधी कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर हावी होने का पूरा प्रयास करेंगे, इसलिए आपको बचकर रहना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपने किसी परिजन की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी मेहनत से कामकाज में सफलता हासिल होगी। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज मन मुताबिक लाभ ना मिलने से वह थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की आज अपने बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको उनसे कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते खराब हो जाएं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।