8 July Rashifal: आज इन 5 राशि वालों को बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

8 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

8 जुलाई 2021 राशिफल | 8 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। खास व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आज कामकाज से जुड़ी हुई नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनेस करने वालों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। किस्मत का साथ ना मिलने के कारण कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आर्थिक परेशानियों के चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज अपना समय खुशहाल व्यतीत करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में लाभदायक समझौते हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज के प्रति आप पूरी तरह से ईमानदार नजर आ रहे हैं। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग है। प्रेमियों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यालय में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। नई योजनाओं की तरफ आकर्षित होंगे। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। करीबी दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पारिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। घर के छोटे बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप खूबसूरत पल व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिलेगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आपके जीवन में आनंद बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने खान-पान पर विशेष संयम रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको पैसा इकट्ठा करना पड़ेगा। छात्रों का समय सामान्य रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की इच्छाशक्ति मजबूत नजर आ रही है। आप विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। भरोसेमंद व्यक्ति के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर कोर्ट केसरी का कोई मामला चल रहा है है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर प्राप्त होगा। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी तनाव में रहेगा। कामकाज को लेकर चिंता अधिक रहेगी। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कार्य में सफलता नहीं मिल पाएगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।