8 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का होगा भाग्योदय, अटके हुए काम होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कला कौशल को बल मिलेगा और लोकप्रियता बढ़ने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्ति अपने बिजनेस में कुछ नई तकनीकों को अपना कर अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी सरकारी काम में निवेश करने से पहले उसके नीति व नियमों का पूरा ध्यान रखें। विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन बेहद उदास रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आर्थिक मामले में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय बना रहेगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपने सभी कार्य को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। जहां आवश्यकता पड़े, वहीं पर पैसा खर्च करें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देखने को मिल सकता है। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो दिन उत्तम नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे। कुछ सामाजिक विषयों में आप सक्रियता बनाए रखें। आप अपना कोई महत्वपूर्ण फैसला वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लेते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बड़ों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक चिंता कम होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन कुछ नरम गरम नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग से आप परेशान हो सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप परिवार में छोटे बच्चों से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपका अपने परिजनों से आना-जाना लगा रहेगा। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में धन कमाने में आप सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ जरूर मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको आज एक से ज्यादा योजनाओं का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में तेजी आने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप दिनभर अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आप जल्दीबाजी में कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप बजट बनाकर चलें, तो आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन बचाने में कामयाब रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा और उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को आसानी से पूरा करें। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर निवेश करने की योजना बन रही है, तो सोच विचार जरूर करें। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक व्यक्तियों को आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके घर परिवार में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है, जिसमें आप अपने माता-पिता से बातचीत करके कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज कोई भी निवेश करने से बचना होगा। आप अपने जीवनसाथी से महत्वपूर्ण बात शेयर कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों की सुख-सुविधाओं का आप पूरा ध्यान रखेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको अपने भाई बंधुओं से किसी अहम मुद्दे पर बातचीत करने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहें। कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कार्यालय में आप अपने जरूरी कामों को पहले पूरा करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।