प्लस साइज होने के बावजूद लोगों के दिलों पर राज करती हैं ये टीवी एक्ट्रेसेस, अपने वजन पर है गर्व

आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने प्लस साइज होने के बावजूद भी अपनी एक पहचान टी.वी जगत में कायम की है। अपनी एक्टिंग के दमपर इन्होंने वो मुकाम हासिल किया है। जिसकी कल्पना हर कोई करता है। अपने अधिक वजन को इन्होंने करियर के बीच नहीं आने दिया।

भारती सिंह

प्लस साइज होने के कारण भारती सिंह को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन भारती ने हार नहीं मानी और अपनी एक पहचान बनाई। आज भारती सिंह को लाफ्टर क्वीन कहा जाता है और ये एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए लेती हैं। प्लस साइज़ होने के बाद भी ये बेहद ही सुंदर लगती हैं  और अपने आपको अच्छे से कैरी करती हैं।

अंजलि आनंद

अंजलि इंडियन की मोस्ट फेमस प्लस साइज मॉडल है। प्लस साइज होने के बावजूद भी ये कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस दिखती हैं। इन्हें अपने साइज पर गर्व है। अंजलि एक एक्टर के तौर पर भी जाना जाती हैं और ये कई सीरियल में ये नजर आ चुकी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ढाई किलो प्रेम से की थी। इस शो में ये दीपिका के किरदार में थी जो कि एक मोटी लड़की थी। जिसे अपने वजन पर गर्व था। इस रोल को अंजलि ने बाखूबी से निभाया था।

डेलनाज़ ईरानी

डेलनाज़ ईरानी ने कई सारी फिल्मों में काम कर रखा है। ये छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। ये दशकों से एक्टिंग कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान डेलनाज़ ने अपने वजन पर खुलकर बात की थी और कहा था कि एक बार मुझे शाइना एनसी के लिए उनके प्लस साइज फैशन ब्रांड के लिए रैंप वॉक करना था। पहले मुझे थोड़ा अजीब लगा। लेकिन बाद में मैंने पूरे कॉन्फिंडेंस के साथ रैंप वॉक किया। जब लोगों ने मुझे देखा तो हैरान रहे गए। मुझे वे लोग स्ट्रांग और कॉंफिडेंट फैट वुमन के तौर पर देख रहे हैं। जो स्लिम लुक वाली वुमन करती है।

रिताशा राठौर

रिताशा राठौर भी एक प्लस साइज वुमन हैं। जिन्हें अपने शरीर पर गर्व है। हालांकि एक समय था। जब रिताशा को अपने वजन पर शर्म आती थी। लेकिन बाद में रिताशा ने इस चीज को स्वीकार कर लिया है और तभी से इनकी जिंदगी बदल गई। अपने प्लस साइज पर बात करते हुए रिताशा ने कहा था कि मुझे अपनी बॉडी और प्लस साइज को स्वीकार करने में थोड़ा ज्यादा समय लगा। मुझे पता है कि मुझे अपना वजन कम करना चाहिए। मैं ये भी जानती हूं कि प्लस साइज होने के बाद भी में क्यूट, सेक्सी और ब्यूटीफुल लगती हूं। मुझे मोटा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

चांदनी भगवानानी

चांदनी भगवानानी एक समय पर काफी मोटी हुआ करती थी। हेल्थ कारणों के चलते इन्होंने अपना वजन कम कर लिया था। अमिता का अमित सीरियल में नजर आ चुकी चांदनी के अनुसार जब वो छोटी थी तब से एक्टिंग कर रही थी। वहीं लीड रोल पाने के लिए उन्हें अपना वजन थोड़ा कम करने को कहा गया। लेकिन ये हमेशा से एक ऐसा रोल चाहती थी। जिसमें लीड एक्ट्रेस मोटी हो। वहीं अमिका का अमित शो में इन्हें ऐसा ही रोल मिला और इस रोल से ये काफी फेमस हुई।

वाहबिज दोराबजी

वाहबिज दोराबजी पहले पतली हुआ करती थी। लेकिन एकदम से इनका वजन बढ़ गया। जिसके कारण लोग इनका मजाक उड़ाने लगे। वहीं बढ़ते वजन के कारण इन्हें हेल्थ इशू होने लगे। जिसके चलते ये अपना वजन कम करने लग गई। वाहबिज कहती हैं कि व्यक्तिगत रूप से आपकी अपनी पहचान होनी जरूरी है। इसलिए हेल्थ इशू को दरकिनार करते हुए मैंने अपने प्लस साइज को मेंटेन करने का फैसला किया। आज मैं अपने वजन खुश हैं।

अक्षय नाईक

अक्षय नाईक टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में नजर आई थी और इस शो से इन्हें घर-घर पहचान मिली। शो में इन्होंने मोटी लड़की का किरदार निभाया था। एक्टिंग के अलावा ये ट्रेंड डांसर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम करती है।

पुष्टी शक्ति

पुष्टी शक्ति प्लस साइज एक्ट्रेसेस में से एक है। ये अपने वेट से खुश हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पुश्तैनी ने अपने वजन का जिक्र करते हुए कहा था कि एक समय था जब मैं सोचती थी हाय मैं बहुत मोटी हूं। जब मैं थियेटर कर रही थी, तो कुछ लोग मेरे पास आए और कहा कि तुम बहुत सुंदर हो। लेकिन वजन ज्यादा ये बात सुनकर में परेशान हो जाती थी। लेकिन में अपने प्लस साइज और वेट को लेकर अब खुश हूं।