Video: पोती ने धूमधाम से मनाया दादी का 89वां बर्थडे, महारानी विक्टोरिया जैसी लग रही दादी को मिला ढेर सारा प्यार

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर आए दिन हमें कुछ ना कुछ वायरल होता हुआ नजर आ जाता है। सोशल मीडिया की दुनिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं, तो कुछ वीडियो लोगों को भावुक भी कर देते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिल को छू लेते हैं।

इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दादी को शानदार तरीके से अपना 89 वां जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। 89 साल की बुजुर्ग ने अपना जन्मदिन इस तरीके से मनाया कि वह दूसरों के लिए भी खास बन गया। इस दादी ने अपने जन्मदिन पर महारानी विक्टोरिया की याद दिला दी। उनका गेटअप हर किसी को अपना मुरीद बना रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

दादी ने 89 साल की उम्र में कुछ ऐसे मनाया बर्थडे

जैसा कि हम सभी लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि हर किसी के लिए उसका जन्म दिन बेहद खास होता है, जिसे मनाना लोगों को बहुत पसंद होता है। बच्चे तो अपने जन्मदिन की तैयारियों में कई दिनों पहले से ही जुट जाते हैं, वह अपने जन्मदिन के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं और बड़े तो बच्चों के आने के बाद हर खुशी उसी पर न्योछावर कर अपना जन्मदिन और खास दिन हमेशा के लिए बोलने लग जाते हैं।

दरअसल, जो वीडियो सामने आया है उसको कंटेंट क्रिएटर स्नेहा देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। स्नेहा देसाई ने अपनी दादी के 89वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक यादगार पार्टी रखी। विदेशी रानी के कपड़ों में सजी उनकी 89 साल की दादी बहुत प्यारी लग रही हैं। दादी के लुक को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप लोग देख सकते हैं कि किस प्रकार से स्नेहा ने अपनी दादी के बर्थडे पार्टी के लिए कपड़े पहनाए। दादी मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही टोपी, दस्ताने और हाथ के पंखे से अपने लुक को विक्टोरियन स्टाइल में बदल दिया। अपने जन्मदिन के खास मौके पर दादी केक काटते हुए नजर आईं। वहीं तरह-तरह के व्यंजन में बनाए गए।

यहां देखिए वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए स्नेहा देसाई ने कैप्शन में लिखा “दादी 89 साल की हो गईं। उम्र सिर्फ एक संख्या है। मुझे 89 साल की उम्र में मेरी दादी के इमोशन और एनर्जी से प्यार है! जिस तरह से वह अभी भी हर छोटी चीज का आनंद लेती है मुझे बेहद पसंद है। वह हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं और ढेर सारी यादें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Desai (@littlemisschatterbox28)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 2.7 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और कमेंट बॉक्स को लोगों ने प्यारी प्रतिक्रियाओं से भर दिया।

एक यूजर ने लिखा “इंटरनेट पर अब तक की सबसे प्यारी चीज।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “वह बहुत प्यारी हैं।” तीसरे यूजर ने लिखा “कितनी प्यारी हैं, वह बहुत खुश लग रही हैं।” एक और यूजर ने लिखा “दिल जीत लिया।” इसी तरह से लगातार यूजर्स प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।